2019 वर्ल्ड कप से पहले PAK के सरफराज अहमद का यह बयान याद है?

अमर उजाला

Fri, 31 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

2019 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद और भारत के कप्तान विराट कोहली थे

Image Credit : सोशल मीडिया

टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कप्तानों को बुलाया गया था, इस दौरान सरफराज अहमद ने एक मजेदार जवाब दिया था, जिसको लेकर आज भी मजाक होता है

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली ने भारत-पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर काफी लंबा जवाब दिया था, जिसके बाद सरफराज ने कहा था- सेम आंसर (वही जवाब)

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, पहले यह सवाल सरफराज से पूछा गया था, इस पर उन्होंने यह सवाल पहले विराट कोहली से पूछने कहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

सरफराज ने घटना को याद करते हुए बताया- मैंने कोहली से कहा भाई आप पहले जवाब क्यों नहीं देते? इसके बाद विराट बस शुरू हुए और रुके ही नहीं। मैंने उनकी तरफ देखा और यह ऐसा था जैसे 'भाई कब रुकोगे? वह अंग्रेजी में लंबे शब्दों का प्रयोग करते रहे और मैं सोच रहा था कौन इस सब को ट्रांसलेट करने जा रहा है? 

Image Credit : सोशल मीडिया

सरफराज ने कहा- मैं बस सुनता रहा और जब मीडिया वालों ने मुझसे वही सवाल पूछा तो मैंने कहा- मेरा जवाब भी वही है। मुझे लगा कि यह आसान सा सवाल है लेकिन विराट ने इतना लंबा जवाब दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

क्यों और कब से मनाया जा रहा है अप्रैल फूल?

istock
Read Now