अमर उजाला
Mon, 10 April 2023
आईपीएल 2023 के 13वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के रिंकू सिंह के तूफान के आगे उड़ गई
केकेआर को आखिरी पांच गेंदों में 28 रन की जरूरत थी, यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे और इसके बाद जो हुआ वह अविश्वसनीय रहा
रिंकू सिंह ने पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के जड़कर कोलकाता को जीत दिलाई, इसके बाद तो सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई
खुद बॉलीवुड के किंग और टीम के मालिक शाहरुख खान ने ट्वीट कर रिंकू सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़े
शाहरुख ने लिखा था- झूमो जो रिंकू!!! माय बेबी रिंकू सिंह और नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर, यू ब्यूटीज। हमेशा याद रखना है कि खुद पर विश्वास रखें बस।
This browser does not support the video element.
इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने शाहरुख के 'झूमे जो पठान' गाने को एडिट कर शाहरुख के चेहरे पर रिंकू सिंह की तस्वीर लगा दी और गाना सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया
केकेआर ने ट्वीट में लिखा- झूमे जो रिंकू ट्वीट ने हमें सोचने पर मजबूर किया कि क्या होगा ....? ऐसा लग रहा है मानो गाने में रिंकू सिंह ही दीपिका पादुकोण के साथ डांस कर रहे हैं
रिंकू ने 21 गेंदों में एक चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया
गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 204 रन बनाए थे, जवाब में कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
कौन हैं रिंकू सिंह से पांच छक्के खाने वाले यश दयाल?