अमर उजाला
Thu, 4 May 2023
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल कर सीजन में पांचवीं जीत हासिल की
इस जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई
मुंबई के 10 मैच में पांच जीत के बाद 10 अंक हैं, पंजाब की 10 मैच यह पांचवीं हार है
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला खास था
मुंबई के लिए रोहित का यह 200वां मैच था, लेकिन वह इसे बल्ले से खास नहीं बना पाए
रोहित तीन गेंदों का सामना करने के बाद ऋषि धवन का शिकार बन गए, वह खाता नहीं खोल पाए
रोहित आईपीएल करियर में 15वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए
रोहित के अलावा दिनेश कार्तिक, मंदीप शर्मा और सुनील नरेन भी 15-15 बार खाता नहीं खोल पाए
चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू 14 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार घर पहुंचीं मुर्मू, ऐसे हुआ स्वागत