अमर उजाला
Sat, 1 April 2023
आईपीएल 2023 का शानदार आगाज हो चुका है, पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को पांच विकेट से हरा दिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने अभियान की शुरुआत रविवार को करेगा, उसका पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है
फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में RCB की टीम पहली बार खिताब जीतने उतरेगी, हालांकि इस मैच से पहले उन्हें एक सरप्राइज मिला
बैंगलोर की टीम से भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री मिलने पहुंचे, आरसीबी ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं
आरसीबी ने लिखा- चिन्नास्वामी में इस सप्ताह बहुत सारे GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) खिलाड़ी मौजूद रहे। खैर, एक और GOAT हमसे मिलने आया!
सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग (भारतीय फुटबॉल लीग) में बैंगलोर एफसी के कप्तान हैं, ऐसे में वह अपने शहर से जुड़े दूसरे खेल की फ्रेंचाइजी से मिलने पहुंचे
इस दौरान सुनील छेत्री ने विराट कोहली से मुलाकात की और दोनों ने काफी देर तक बातचीत की, इस दौरान छेत्री ने फील्डिंग भी की और डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की
IPL का रंगारंग आगाज, अरिजीत के साथ तमन्ना और रश्मिका ने दिखाए जलवे