अमर उजाला
Sun, 23 April 2023
आईपीएल 2023 का 32वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 189 रन बनाए, कोहली शून्य पर आउट हुए
जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बना सकी, बैंगलोर ने सात रन से मैच जीते
इस मैच को देखने अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं, विकेट गिरने पर वह काफी खुश नजर आईं और तालियां भी बजाईं
कोहली ने भी मैदान पर रहते हुए अनुष्का को प्यार जताने में कोई कमी नहीं दिखाई
कोहली ने जब यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल के कैच लिए तो उन्होंने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का की ओर देखते हुए फ्लाइंग किस दी
इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, कोहली को फ्लाइंग किस देते हुए देखकर अनुष्का के चेहरे पर मुस्कुराहट थी
अनुष्का के साथ इस मैच को देखने फाफ डुप्लेसिस की पत्नी इमारी भी पहुंची थीं
अनुष्का इससे पहले भी इस सीजन आईपीएल के कई मैचों में स्टेडियम में दिख चुकी हैं
क्या आप जंगल में छिपे हिरण को ढूंढ सकते हैं?