विराट कोहली ने जड़ा 103 मीटर लंबा छक्का, देखें वीडियो

अमर उजाला

Fri, 19 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को आठ विकेट से बेहतरीन जीत हासिल की

Image Credit : IPL/BCCI

कोहली ने 63 गेंदों पर 12 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन की बेहतरीन पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.73 का रहा

Image Credit : IPL/BCCI

This browser does not support the video element.

कोहली ने अपनी पारी के दौरान 103 मीटर लंबा छक्का भी जड़ा, यह छक्का उन्होंने बैंगलोर की पारी के नौवें ओवर में नीतीश रेड्डी की गेंद पर जड़ा

Video Credit : IPL/BCCI

स्लॉट में मिली गेंद को कोहली ने मिड विकेट बाउंड्री के बाहर स्टैंड्स में पहुंचाया, कोहली ने आईपीएल में छठा शतक दर्ज किया

Image Credit : IPL/BCCI

उन्होंने क्रिस गेल के लीग में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी की, कोहली आईपीएल में छह शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं

Image Credit : IPL/BCCI

इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन का स्कोर बनाया था, हेनरिच क्लासेन ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया था

Image Credit : IPL/BCCI

क्लासेन ने 51 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 104 रन की पारी खेली, 187 रन के लक्ष्य को बैंगलोर ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया

Image Credit : IPL/BCCI

कुछ ऐसा होगा नया संसद भवन, भव्यता देख हैरान रह जाएंगे

Social Media
Read Now