विवादों के बाद 'सुकून' की तलाश में विराट कोहली!

अमर उजाला

Wed, 10 May 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : IPL/BCCI

विराट कोहली इस मैच में एक रन बनाकर आउट हुए, मैच के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की

Image Credit : IPL/BCCI
इस तस्वीर में कोहली एक कमरे में एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं, ऐसा लग रहा वह कुछ गहन विचार कर रहे हैं, उनके बगल में मशाल जल रही है
Image Credit : सोशल मीडिया
विराट ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- कॉम्पिटीशन आपके सिर में है। वास्तव में आपकी प्रतियोगिता हमेशा खुद से होती है
Image Credit : IPL/BCCI

पिछले कुछ समय में कोहली काफी विवादों में रहे हैं, वह बैंगलोर बनाम लखनऊ मैच में नवीन उल हक और गौतम गंभीर से भिड़ गए थे

Image Credit : IPL/BCCI

इसके बाद से कोहली कई क्रिप्टिक पोस्ट कर चुके हैं, इस पोस्ट में भी ऐसा लग रहा जैसे वह गहन सोच विचार में सुकून की तलाश कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पोस्ट को भी विराट का एक क्रिप्टिक पोस्ट ही माना जा रहा है, RCB फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, उनका अगला मुकाबला राजस्थान से 14 मई को है

Image Credit : सोशल मीडिया

कर्नाटक में दिखा मतदान का जोश, शादी के जोड़े में लड़की ने दिया वोट

Social Media
Read Now