अमर उजाला
Tue, 28 March 2023
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा समय में सबसे फिट खिलाड़ियों में एक हैं
हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि विराट पहले ड्रिंक भी करते थे, इसका खुलासा उन्होंने खुद अनुष्का शर्मा के सामने किया है
इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवॉर्ड समारोह के दौरान कोहली और अनुष्का शर्मा ने फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए
कोहली ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी जवानी के हर पल का आनंद लिया है और वह खाने के बड़े शौकीन थे
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिटनेस पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले वह पार्टी में खूब मजे किया करते थे, इस दौरान ड्रिंक लेकर वह डांस भी करते थे
रैपिड-फायर राउंड के दौरान अनुष्का ने कोहली को बेहतर डांसर बताया, इसके बाद कोहली ने जवानी के दिनों की कहानी सुनाई
कोहली ने कहा- मैं अब और नहीं ड्रिंक करता हूं, लेकिन पहले पार्टी में घुसने के बाद अगर दो ड्रिंक हो जाती तो फिर मतलब ऐसा होता था कि लोग मुझे वहां नहीं देखना चाहते थे
कोहली ने कहा- दो-तीन ड्रिंक के बाद तब मुझे किसी की परवाह नहीं होती थी। हालांकि, अब ऐसा बिल्कुल नहीं होता। यह पुराने दिनों की बात हो गई
विराट के इस जवाब को सुनकर अनुष्का शर्मा हैरान रह गईं और उनकी हंसी भी निकल गई
सांसदी जाने के बाद अब राहुल के सिर से छत भी छिनी