इन 5 युवा क्रिकेटरों को भारतीय टी20 टीम में मिल सकती है जगह

अमर उजाला

Tue, 2 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 में अब तक कई युवा क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, सिर्फ इस लीग में नहीं घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रह चुका है

Image Credit : IPL/BCCI

आइए ऐसे पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें इस सीजन आईपीएल के बाद भारतीय टी20 टीम में जगह मिल सकती है

Image Credit : IPL/BCCI

5. तुषार देशपांडे

तुषार देशपांडे ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और वह धोनी की सीएसके के लिए स्ट्राइक बॉलर बन गए हैं, वह विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में हैं
Image Credit : IPL/BCCI

4. साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस के मिडिल ऑर्डर बैटर साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, अब तक मिले गिने-चुने मौकों पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है, वह इस लीग में 10 मैचों में 40.12 की औसत और 125.39 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बना चुके हैं
Image Credit : IPL/BCCI

3. यशस्वी जायसवाल

राजस्थान के यशस्वी आईपीएल 2023 में शतक लगाने वाले तीसरे बैटर और दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्ट्रोक्स से बड़े-बड़े दिग्गजों को चौंका दिया, हर जगह यशस्वी की तारीफ हो रही है
Image Credit : IPL/BCCI

2. रिंकू सिंह

अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने अपनी पावर हिटिंग से बताया है कि उनमें मैच फिनिश करने की पूरी क्षमता है, उन्होंने केकेआर को गुजरात के खिलाफ लगभग असंभव मैच जिताया था और लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए थे

Image Credit : IPL/BCCI

1. तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने अब तक अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है, मिडिल ऑर्डर के इस बल्लेबाज ने इस सीजन आठ मैचों में 41.33 की औसत और 152.14 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं, वह टीम इंडिया में चुने जाने के प्रबल दावेदार हैं

Image Credit : IPL/BCCI

सिर्फ बाज की नजर वाले ही तस्वीर में हिरण को ढूंढ पाएंगे

अमर उजाला
Read Now