अमर उजाला
Thu, 2 May 2024
विश्व की लोकप्रिय लीग आईपीएल में भारत के अलावा दुनिया के तमाम खिलाड़ी शामिल होते हैं
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर से डंका बजाने वाले खिलाड़ी कई बार आईपीएल में फ्लॉप हो जाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं
इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ऑरोन फिंच का शामिल है जिन्होंने 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2346 रन बनाए हैं । हालांकि, आईपीएल में उनका बल्ला खामोश रहा है। 87 मैचों में वह सिर्फ 2005 रन बना सके हैं
मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड टीम की वो सनसनी जिनके क्रीज पर पहुंचते ही गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। आईपीएल में 13 मैचों में सिर्फ 270 रन बनाए हैं
न्यूजीलैंड टीम के कॉलिन मुनरो भी आईपीएल में अपनी प्रतिभा का कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1724 रन बनाने वाले बल्लेबाज के नाम 13 आईपीएल मैचों में सिर्फ 177 रन दर्ज हैं
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेट इयोन मॉर्गन ने सात आईपीएल मैचों में सिर्फ 92 रन बनाए हैं
आईपीएल के इस सीजन में जिस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है वह कोई और नहीं बल्कि ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने इस सीजन में सात मैचों में सिर्फ 32 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्हें पांच विकेट हासिल हुए हैं
इन दो भारतीय गेंदबाजों ने IPL 2024 में फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल, जानें