अमर उजाला
Sun, 12 May 2024
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया
इस जीत के साथ बेंगलुरु की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। इस मैच को देखने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी चिन्नास्वामी पहुंची थीं
उन्होंने ब्लैक टॉप पहन रखा था। बेंगलुरु की जीत पर अनुष्का भावुक हो गईं और उन्होंने भगवान को प्रणाम कर धन्यवाद दिया
इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बेंगलुरु की जीत पर अनुष्का काफी खुश नजर आईं
अनुष्का पूरे मैच के दौरान मौजूद रहीं। विराट और बेंगलुरु की कामयाबी पर उन्होंने जश्न भी मनाया
हालांकि, विराट फील्डिंग के दौरान काफी गुस्से में नजर आए। सिराज की एक गेंद पर आरसीबी ने अभिषेक पोरेल के खिलाफ एल्बीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया था
हालांकि, थर्ड अंपायर ने पोरेल को नॉटआउट दिया। इस पर कोहली फील्ड अंपायर से भिड़ गए। फाफ डुप्लेसिस भी विराट का साथ देते नजर आए
CSK ने चेपॉक पर जीत का अर्धशतक लगाया, KKR-MI के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर