अमर उजाला
Fri, 18 August 2023
आईपीएल 2024 के लिए अभी से ही माहौल बनना शुरू हो गया है, 17वें सीजन में कई महीनों का समय बचा है, लेकिन इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट में बदलावों का दौर जारी है
जहां लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने-अपने कोच बदल दिए हैं, वहीं अब एक और टीम अपने टीम मैनेजमेंट में फेरबदल कर सकती है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का दोबारा हिस्सा बन सकते हैं, केकेआर की टीम उन्हें हेड कोच बनाने पर विचार कर रही है
2022 आईपीएल में लखनऊ की टीम बनी थी। तब एंडी फ्लावर हेड कोच और गंभीर मेंटर नियुक्त किए गए थे। पहले दो सीजन टीम प्लेऑफ में भी पहुंची
हालांकि एंडी फ्लावर की टीम से विदाई हो चुकी है और उनकी जगह पर जस्टिन लैंगर को हेड कोच बनाया गया है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर भी अब टीम का साथ छोड़ने जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा कि वह केकेआर से संपर्क में हैं
गंभीर की ही कप्तानी में केकेआर ने दो बार (2012, 2014) आईपीएल का टाइटल जीता था, ऐसे में उनकी घर वापसी हो सकती है
केकेआर के मौजूदा कोच चंद्रकांत पंडित हैं। यह देखने वाली बात होगी कि क्या केकेआर मैनेजमेंट एक साल बाद ही उन्हें बाय-बाय कह देगी
लखनऊ के पूर्व हेड कोच एंडी फ्लावर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना हेड कोच नियुक्त किया। उन्होंने संजय बांगर और माइक हेसन को बर्खास्त कर दिया
अश्विन-भुवी के क्लब में बुमराह; पहले ओवर में 2 विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट