अमर उजाला
Fri, 5 April 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। तीन मैचों में तीन जीत के साथ श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है
इस टीम ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें आंद्रे रसेल और सुनील नरेन शानदार फॉर्म में हैं। पिछले सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं करने के बाद KKR इस सीजन दृढ़ इरादे के साथ उतरी है
केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान भी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं और तीनों मुकाबले में स्टैंड से अपनी टीम को चीयर करते हुए दिखे हैं
उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हाल ही में जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मस्ती की
शाहरुख ने कहा- "भगवान आप सभी का भला करे। वरुण को मुश्किल कैचों को लेते हुए देखकर अच्छा लगा। सुनील को इतनी मेहनत से दौड़ते हुए देखकर अच्छा लगा। आप सभी को मुस्कुराते हुए और बहुत खुश देखकर अच्छा लगा
किंग खान ने कहा- बस स्वस्थ रहो और कोच मुझसे कहते हैं कि यह मैं हूं जो हर मैच में स्टेडियम में आ रहा हूं और आप लोगों को जीत दिला रहा हूं। तो अगली बार अगर मैं वहां नहीं हूं, तो बस मेरे बिना कड़ी मेहनत करें
शाहरुख ने कहा- मैं वहां रहने की कोशिश करूंगा और आप लोगों की सहायता करूंगा और वह सब करूंगा जो मैं करता हूं
इस दौरान केकेआर के खिलाड़ी और स्टाफ हंसते भी दिखे। साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शाहरुख का स्वागत किया
तस्वीर में छिपी हैं मछली, क्या आप 6 सेकेंज में खोज सकते हैं?