अमर उजाला
Fri, 3 May 2024
आईपीएल 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हरा दिया
जीत के लिए मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी
इस जीत के साथ सनराइजर्स टीम की मालकिन काव्या मारन बेहद खुश नजर आईं
भुवनेश्वर द्वारा 20वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद काव्या अपनी सीट पर जोर से उछल पड़ीं
वह विक्ट्री फीस्ट भी देती नजर आईं। उनका वीडियो भी सामने आया है
यह सनराइजर्स की 10वें मैच में छठी जीत थी और इससे टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है
वहीं, राजस्थान की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। उसके 16 अंक हैं
काव्या मारन के मैच के दौरान के अलग अलग कई एक्सप्रेशंस सामने आए हैं
जब राजस्थान चेज की ओर बढ़ रहा था तो काव्या उदास भी नजर आई थीं
हालांकि, जीत के बाद वह बेहद खुश हो गईं
काव्या ने नीतीश रेड्डी के अर्धशतक पर भी खुशी जताई थी
10 साल की हुईं गौतम गंभीर की बेटी आजीन, मनाया पूरे परिवार के साथ जन्मदिन