अमर उजाला
Sun, 12 May 2024
केकेआर के स्पिन ऑलराउंडर सुनील नरेन आईपीएल के मौजूदा सीजन में काफी प्रभाव छोड़ रहे हैं
नरेन की पहचान मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर थी, लेकिन केकेआर के लिए उन्होंने बल्ले से भी प्रभावित किया है
नरेन इस सीजन पूर्णकालिक ओपनर के तौर पर खेलने उतरे और उन्होंने अपनी तूफानी पारी से टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई
नरेन मुंबई इंडियंस के खिलाफ भले ही ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने एक विकेट चटकाया जिससे टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली
नरेन पुरुष टी20 क्रिकेट में 550 या इससे अधिक विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रॉवो के नाम है जिन्होंने अपने करियर में 625 विकेट लिए हैं
दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं जो अब तक टी20 क्रिकेट में 574 विकेट ले चुके हैं
टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज, नरेन शीर्ष पर