अमर उजाला
Sun, 12 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 60वां मैच शनिवार को खेला गया
केकेआर ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मुकाबले में 18 रनों से हराया
इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है
केकेआर ने मुंबई के सामने जीत के लिए 16 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुंबई की टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी
बारिश से प्रभावित इस मैच के दौरान रोहित शर्मा को कोलकाता के खिलाड़ियों के साथ मीटिंग करते देखा गया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई
इस मैच से पहले रोहित को केकेआर के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ देखा गया था
इस दौरान उन्हें कहते सुना गया था कि टीम में हो रहे बदलावों से वह खुश नहीं हैं। यह उनका आखिरी है। माना जा रहा है कि रोहित ने यह मुंबई इंडियंस में हो रहे बदलावों को लेकर कही
IPL में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक का शिकार होने वाले खिलाड़ी, राशिद शीर्ष पर