अमर उजाला
Sun, 14 April 2024
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है
सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान एक बार फिर हार्दिक दर्शकों की हूटिंग का शिकार हुए
मैच शुरू होने से पहले फैंस ने लगाए रोहित-रोहित के नारे
मुंबई इंडियंस के फैंस रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने से नाराज हैं
इससे पहले आरसीबी के खिलाफ भी दर्शकों ने हार्दिक की हूटिंग की थी, लेकिन विराट कोहली ने फैंस से हार्दिक का समर्थन करने की अपील की थी
मैच की बात करें तो सीएसके ने मुंबई के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा है
हार्दिक इस मैच में गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने तीन ओवर में 43 रन लुटाए, हालांकि उन्होंने दो विकेट भी झटके
हार्दिक के अंतिम ओवर में धोनी ने लगातार तीन छक्के जड़े और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर चार गेंदों पर 20 रन बनाए
इस साल डेथ ओवरों में पूरन के बल्ले से निकले हैं इतने रन, कार्तिक के करीब पहुंचे