अमर उजाला
Wed, 1 May 2024
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट जीतना व्यक्तिगत प्रतिभा के बजाय एकजुट होकर टीम के रूप में प्रदर्शन करने पर निर्भर करता है
उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस का खेमा समूहों में बंटा हुआ है जिससे खिलाड़ियों के एकजुट होकर प्रदर्शन करने में बाधा आ रही है।
सत्र से पूर्व कप्तानी में अचानक बदलाव करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कमान सौंपे जाने से पांच बार की चैंपियन टीम में निराशा है
प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए टीम को अपने बाकी बचे सभी चार मैच जीतने होंगे।
क्लार्क ने कहा- मुझे लगता है कि हम बाहर से जो देख रहे हैं, टीम में उससे कहीं अधिक चल रहा है
उन्होंने कहा- इतने सारे अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद आपको प्रदर्शन में इस तरह निरंतरता की कमी नहीं हो सकती
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा- मुझे लगता है कि उस ड्रेसिंग रूम के अंदर अलग-अलग समूह हैं और कुछ चीज काम नहीं कर रही है
मुंबई इंडियंस की टीम को जीत हासिल करने के लिए जूझना पड़ रहा है और टीम अपने 10 में से सात मैच गंवा चुकी है
टीम की तीन जीत का श्रेय तेज गेंदबाज बुमराह और बड़े हिट लगाने वाले रोमारियो शेफर्ड की व्यक्तिगत प्रतिभा को दिया जा सकता है
क्लार्क ने कहा- मुझे लगता है कि बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको एक टीम बनने की जरूरत है, ना कि केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन की
अफगानिस्तान की टी20 विश्व कप टीम में IPL के 8 खिलाड़ी