अमर उजाला
Fri, 5 April 2024
पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने शुक्रवार गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली
उन्होंने पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद शशांक के साथ नीलामी में हुई घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई
दरअसल, 19 दिसंबर 2023 को हुई नीलामी में पंजाब ने पहले शशांक को खरीदा, फिर इसे रद्द करने की मांग की थी। उनका कहना था कि उन्होंने किसी गलत खिलाड़ी को खरीद लिया
हालांकि, नीलामी करा रहे अधिकारियों ने कहा कि एक बार नीलामी पूरी होने के बाद इसे वापस नहीं लिया जा सकता। ऐसे में पंजाब को उन्हें शामिल करना पड़ा था
अब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने भी शशांक को लेकर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने नीलामी में हुई गलती पर सफाई दी है
उन्होंने लिखा- नीलामी में हमारे बारे में अतीत में कही गई बातों के बारे में आखिरकार बात करने का बिल्कुल सही दिन है
उन्होंने लिखा- समान परिस्थितियों में बहुत से लोग आत्मविश्वास खो चुके होंगे, दबाव में झुक गए होंगे या हतोत्साहित हो गए होंगे, लेकिन शशांक नहीं! वह बाकियों की तरह नहीं हैं। वह सचमुच खास हैं
प्रीति ने लिखा- शशांक ने सारी बातों, चुटकुलों और गलत टिप्पणियों को बहुत सहजता से लिया और कभी शिकार नहीं बने। उन्होंने खुद का समर्थन किया और हमें दिखाया कि वह किस चीज से बने हैं और इसके लिए मैं उनकी सराहना करती हूं
प्रीति ने लिखा- मुझे आशा है कि वह आप सभी के लिए एक उदाहरण हो सकते हैं कि जब जीवन एक अलग मोड़ लेता है और स्क्रिप्ट के अनुसार नहीं चलता है,तब यह मायने रखता है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं!
प्रीति ने कहा- इसलिए शशांक की तरह खुद पर विश्वास करना कभी बंद न करें और मुझे यकीन है कि आप जीवन के खेल में मैन ऑफ द मैच बनेंगे
IPL: क्या शाहरुख की वजह से मैच जीत रही KKR? 'किंग खान' का बड़ा खुलासा