जीत के बाद भावनाओं पर काबू नहीं रख सके कोहली, अनुष्का भी हुईं भावुक

अमर उजाला

Sun, 19 May 2024

Image Credit : IPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराकर आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया

Image Credit : Screen Grab

आरसीबी ने लगातार छह मैच हारने के बाद पिछले सभी छह मुकाबले जीते और बेहतर नेट रनरेट के दम पर अंतिम-चार में पहुंचने में सफल रही 

Image Credit : Screen Grab

इस जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और आंसू छिपाते हुए नजर आए

Image Credit : Screen Grab

मैच के बाद कोहली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसमें वह हाथ से अपने चेहरे को ढके हुए हैं

Image Credit : Screen Grab

स्टैंड्स पर मौजूद बॉलीवुड अभिनेत्री और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी भावुक हो गईं और उनकी तस्वीरें भी वायरल होने लगी

Image Credit : Screen Grab

कोहली इस सीजन दमदार फॉर्म में चल रहे हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं

Image Credit : IPL

चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद भावुक हुए विराट कोहली, देखें तस्वीर

IPL
Read Now