अमर उजाला
Mon, 15 April 2024
आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा के साथ एक 'मोये मोये' वाली घटना हो गई
दरअसल, चेन्नई की पारी के 12वें ओवर में रोहित से एक कैच छूटा और इतना ही नहीं, डाइव लगाते हुए उनकी पैंट उतर गई
तब ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी कर रहे थे और आकाश मधवाल की गेंद पर उन्होंने मिड विकेट पर शॉट खेला
रोहित ने लंबी दौड़ लगाते हुए कैच के लिए डाइव लगाया। गेंद उनके हाथ से टकरा कर नीचे गिर गई। रोहित अपना संतुलन नहीं बना पाए
कैच के लिए हिटमैन की कोशिश इतनी जबरदस्त थी कि उनका पैंट स्लिप हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है
ऋतुराज ने जीवनदान का अच्छा फायदा उठाया। उन्होंने 40 गेंद में 69 रनों की पारी खेली। चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया
IPL 2024: धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने