आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार टॉस हारने वाले कप्तानों की लिस्ट

अमर उजाला

Mon, 13 May 2024

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स भले ही प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हो, लेकिन उसके नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टॉस के मामले में काफी अनलकी साबित हुए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

वह इस सीजन 13 मैचों में से 11 मैचों में टॉस हार चुके हैं। सिर्फ दो बार ऋतुराज ने टॉस जीता है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तानों में वह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं

Image Credit : IPL/BCCI

इस लिस्ट में शीर्ष पर संजू सैमसन हैं। उन्होंने 2022 में 16 मैचों में 13 टॉस हारे थे। दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं। उन्होंने 2012 में 18 मैचों में 12 बार टॉस गंवाया था

Image Credit : IPL/BCCI

तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन कप्तान हैं। इनमें एमएस धोनी, विराट कोहली और ऋतुराज हैं

Image Credit : IPL/BCCI

धोनी ने आईपीएल 2008 में 16 मैचों में 11 टॉस गंवाए थे। वहीं, विराट ने 2013 में 16 मैचों में 11 टॉस गंवाए थे। अब ऋतुराज ने 11 टॉस गंवा दिए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

वहीं, सिर्फ लीग राउंड तक (प्लेऑफ के आंकड़े शामिल नहीं) सबसे ज्यादा टॉस गंवाने के मामले में ऋतुराज संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं

Image Credit : IPL/BCCI

पहले नंबर पर राजस्थान की टीम है, उसने 2022 में लीग राउंड तक 12 टॉस गंवाए थे। वहीं, दिल्ली ने 2013, बेंगलुरु ने 2013, लखनऊ ने 2023 और अब चेन्नई ने 2024 में लीग राउंड तक 11-11 टॉस गंवाए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार
टॉस गंवाने वाले कप्तान (प्लेऑफ समेत)

  • 13: संजू सैमसन 2022 में (16 मैच)
  • 12: एमएस धोनी 2012 में (18 मैच)
  • 11: एमएस धोनी 2008 में (16 मैच)
  • 11: विराट कोहली 2013 में (16 मैच)
  • 11: ऋतुराज गायकवाड़ 2024 में (13 मैच)

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल के एक सीजन में लीग राउंड में
सबसे ज्यादा टॉस हारने वाली टीम

  • 12- आईपीएल 2022 में राजस्थान
  • 11 - आईपीएल 2013 में दिल्ली
  • 11 - आईपीएल 2013 में बेंगलुरु
  • 11 - आईपीएल 2023 में लखनऊ
  • 11 - आईपीएल 2024 में चेन्नई

Image Credit : IPL/BCCI

T20 WC: रोहित शर्मा-जय शाह ने लॉन्च की टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी, देखें तस्वीरें

IPL/BCCI
Read Now