अमर उजाला
Thu, 2 May 2024
आईपीएल 2024 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा
इस मैच में दुबे ने बल्ले से तो कोई कमाल नहीं दिखाया। हालांकि, गेंद से एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे
दरअसल, पंजाब की पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर चोटिल हो गए। इसके बाद दुबे से एक ओवर गेंदबाजी करवानी पड़ी
इस दौरान उन्होंने 14 रन खर्च किए और जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया। दुबे ने चार साल बाद आईपीएल में कोई विकेट लिया
यह आईपीएल में उनका कुल मिलाकर पांचवां विकेट रहा। बाकी के चार विकेट उन्होंने आईपीएल 2020 में लिए थे
आईपीएल 2020 में शिवम ने प्रियम गर्ग, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और ग्लेन मैकस्वेल को आउट किया था
तब दुबे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में खेल रहे थे। दुबे को बतौर ऑलराउंडर टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है
CSK के 36 साल के रिचर्ड ग्लीसन का रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम, जानें