अमर उजाला
Fri, 17 May 2024
गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 मैच भले ही वॉशआउट हो गया हो, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों और उनके परिवारों के बीच प्यार भरे पल ने इसे खास बना दिया
SRH के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के परिवार के साथ GT के कप्तान शुभमन गिल ने प्यारा पल साझा किया। इसे सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं
बारिश के कारण मैच धुलने के बाद अभिषेक गिल को दर्शक दीर्घा में ले गए जहां उनकी मां मंजू और बहन कोमल भी मौजूद थीं
शर्मा परिवार गिल को देखकर खुश हो गया और उन्होंने उनके साथ काफी बातचीत की। गिल ने भी अपने शानदार हावभाव से दिल जीत लिया।
शुभमन गिल अभिषेक की बहन कोमल को चिढ़ाते भी दिखे। साथ ही अभिषेक की मां के पैर भी छुए। मंजू शर्मा प्यार से गिल के गालों को थपथपाती नजर आईं।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिषेक की मां ने शुभमन को गले भी लगाया
गिल और अभिषेक पंजाब के लिए एकसाथ खेलते हुए बड़े हुए और दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 2017 में एक ही सीजन में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था
इसके अलावा दोनों ने 2018 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। गिल ने उस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए
वहीं, अभिषेक बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ बाएं हाथ के स्पिनर हैं। इस सीजन उनके बल्ले से खूब छक्के निकले हैं
हालांकि, अभिषेक गिल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखकर खुश हैं। उन्होंने एक बार कहा था- मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। हम अच्छे दोस्त हैं
This browser does not support the video element.
दोनों के मेंटर भी एक ही हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह दोनों के क्रिकेट की निगराणी करते हैं
RCB-CSK मैच से पहले ब्रायन लारा ने चुनी अपनी पसंदीदा टीम, जानें