अमर उजाला
Fri, 5 April 2024
आईपीएल 2024 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कई दिलचस्प मुकाबले खेले जा चुके हैं
गुरुवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच को पंजाब ने रोमांचक अंदाज में जीता
इस मुकाबले को देखने के लिए शुभमन की बहन शाहनील गिल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं
शाहनील के साथ मशहूर एंकर तन्वी शाह भी दिखीं। तन्वी फिलहाल गुजरात की टीम से जुड़ी हुईं हैं और टीम से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर करती हैं
साथ ही डेविड मिलर की पत्नी कैमिला भी नजर आईं। कैमिला और मिलर की हाल ही में शादी हुई थी। मिलर चोट की वजह से कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं
शाहनील ने कैमिला के साथ भी पोज दिया। एक फ्रेम में तो शाहनी पाउट पोज देती भी नजर आईं
इतना ही नहीं शुभमन और शाहनील की मां कर्ट गिल भी मैच देखने के लिए अहमदाबाद में मौजूद थीं। शाहनील ने उनके साथ भी तस्वीर साझा की है
इसके अलावा फैंस को सारा तेंदुलकर की भी याद आई। कमेंट सेक्शन में लोगों ने सारा को भी बुला लेती लिखा। स्टेडियम में भी फैंस- हमारी भाभी कैसी हो..सारा भाभी जैसी हो चिल्लाते नजर आए
दरअसल, पिछले काफी समय से शुभमन के सारा को डेट करने की बात चल रही है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह सारा कौन हैं- सारा खान या सारा तेंदुलकर
कुछ फैंस ने शाहनील, तन्वी और कैमिला को एक फ्रेम में देखकर यह भी कमेंट किया- क्यूटेस्ट गर्ल्स एक ही फ्रेम में
This browser does not support the video element.
शाहनील सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। उनके इंस्टाग्राम पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं
8 सेकेंड में तस्वीर में खोजकर दिखाएं चिप्स