अमर उजाला
Wed, 1 May 2024
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं
कोहली ने अनुष्का को जन्मदिन की बधाई दी और सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो शेयर की
कोहली ने अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अगर वह उनके सामने नहीं होती हैं तो कोहली पूरी तरह खो जाते हैं
दिलचस्प बात यह है कि अनुष्का के अलावा आरसीबी में कोहली के साथी फाफ डुप्लेसिस की पत्नी इमारी डुप्लेसिस का भी जन्मदिन एक मई को ही होता है
विराट और डुप्लेसिस फिलहाल आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और टूर्नामेंट में व्यस्त हैं
अनुष्का इस बार आईपीएल में मैदान पर कोहली का समर्थन करने नहीं आ पा रही हैं, ऐसे में पिछले मैच के बाद ही कोहली अनुष्का का बर्थडे मनाने मुंबई गए थे
टी20 विश्व कप में पहली बार हिस्सा लेंगे इतने भारतीय खिलाड़ी, जानें उनके रिकॉर्ड्स