RCB की टीम क्यों नहीं बन पा रही IPL चैंपियन, युजवेंद्र चहल का मजेदार जवाब

अमर उजाला

Sun, 16 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस को पिछले 16 सीजन से पहले खिताब का इंतजार है, टीम हर बार खिताब से चूक जाती है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस दौरान टीम ने कई बदलावों का दौर देख लिया, कई खिलाड़ी आए और गए, लेकिन टीम चैंपियन नहीं बन पाई

Image Credit : IPL/BCCI

अब इसी को लेकर आरसीबी के पूर्व स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मजेदार जवाब दिया है, आरसीबी ने चहल को 2021 में टीम से बाहर कर दिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्हें एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया- आरसीबी की टीम टाइटल क्यों नहीं जीत पा रही है? 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर चहल ने कहा- मैं भी इस सवाल का जवाब पिछले आठ वर्षों से ढूंढ रहा हूं। चहल ने आरसीबी का आठ सीजन तक प्रतिनिधित्व किया

Image Credit : सोशल मीडिया

वह 2014 में टीम से जुड़े थे और 2021 तक खेले। हालांकि, 2016 में टीम खिताब के बेहद करीब पहुंच गई थी। फाइनल में आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया था

Image Credit : सोशल मीडिया

चहल ने कहा- 2016 में हमारे पास बेस्ट चांस था क्योंकि हमारे पास क्रिस गेल और केएल राहुल थे। हम फाइनल हार गए। हमने आखिर में सात में से छह मैच जीते थे

Image Credit : सोशल मीडिया

चहल ने कहा- मुझे क्वालिफायर मैच में दिल्ली के खिलाफ अपना पहला पर्पल कैप मिला था, लेकिन वह दो दिनों तक रहा। 

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- 2016 में हमारे सामने इक्वेशन था कि हम अगर जीते तो दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे और हारे तो टॉप-4 से बाहर हो जाएंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

चहल ने कहा- हमने वह मैच जीता और फाइनल में पहुंचे। हम चिन्नास्वामी में फाइनल खेल रहे थे और मैच 8-10 रन से हार गए। यह हार चुभती है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- क्रिकेट आपको हर तरह के पल दिखाता है। राजस्थान इस सीजन बेस्ट टीम थी, लेकिन हम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाए

Image Credit : सोशल मीडिया

चहल को 2022 में राजस्थान फ्रेंचाइजी ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने कहा- जो कुछ हमारे हाथ में नहीं है, हमें उस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया

धोनी को इस मामले में विराट ने छोड़ा पीछे, सचिन के रिकॉर्ड के करीब

सोशल मीडिया
Read Now