पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट से मिले अपार समर्थन पर अर्शदीप सिंह ने जताई खुशी

अमर उजाला

Thu, 17 April 2025

Image Credit : ANI
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि जब से वह पंजाब किंग्स की टीम से जुड़े हैं तब से उन्हें सीनियर खिलाड़ी होने का अहसास हो रहा है।
Image Credit : ANI

अर्शदीप ने उन पर भरोसा दिखाने के लिए इस आईपीएल फ्रेंचाइजी का आभार व्यक्त किया है।

Image Credit : ANI

26 वर्षीय खिलाड़ी जब किशोर थे तभी पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) से जुड़ गए थे और तब से वह इस टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और उसकी तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं।

Image Credit : ANI

अर्शदीप ने पंजाब की तरफ से सात सत्र में 84 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले साल 19 विकेट लिए थे जो किसी एक सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह आईपीएल के मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक आठ विकेट ले चुके हैं।
Image Credit : ANI

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कैंडिड विद किंग्स एपिसोड के दौरान कहा- जबसे मैं पंजाब किंग्स से जुड़ा हूं तब से पहले साल को छोड़कर मुझे अहसास होने लगा था कि मैं सीनियर खिलाड़ी हूं। मैं पिछले सात साल से इस टीम से जुड़ा हूं तथा पहले साल के बाद मुझे महसूस होने लगा था कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Image Credit : ANI
उन्होंने कहा- मुझे जो जिम्मेदारी दी गई उससे मुझे भारतीय टीम और फ्रेंचाइजी टीम में एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में बेहतर बनने में मदद मिली।
Image Credit : ANI

अर्शदीप ने कहा कि उन्हें बहुत पहले समझ में आ गया था कि छोटी सी गलती भी टीम पर भारी पड़ सकती है और इसलिए उन्हें मैदान पर हर समय सतर्क रहना होगा।

Image Credit : ANI
उन्होंने कहा- मेरी भूमिका काफी पहले स्पष्ट कर दी गई थी और इसलिए मैं जानता था कि मैच के महत्वपूर्ण पलों में मुझे कोई गलती नहीं करनी है क्योंकि ऐसे समय में रणनीति के अनुसार काम नहीं करने पर टीम गंभीर संकट में पड़ सकती है। इसलिए मैं अपनी भूमिका के प्रति गंभीर हो गया और बहुत पहले से सीनियर खिलाड़ी की तरह सोचने लगा।
Image Credit : ANI

'विराट कोहली ने भी मेरी रंगोली शेयर की थी...', अमर उजाला संवाद में बोलीं शिखा शर्मा

Amar Ujala/ANI
Read Now