युजवेंद्र चहल ने ली हैट्रिक तो महवश ने इस तरह किया रिएक्ट, देखें

अमर उजाला

Wed, 30 April 2025

Image Credit : rj.mahvash Instagram
पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मौजूदा आईपीएल सत्र में घातक फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पारी के 19वें ओवर में बड़ा कारनामा कर दिया।
Image Credit : इंस्टाग्राम@yuzi_chahal23

इस ओवर में चहल ने कुल चार विकेट लिए जिसमें हैट्रिक भी शामिल है। यह उनकी आईपीएल में दूसरी हैट्रिक है। इसी के साथ उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@yuzi_chahal23

पूर्व खिलाड़ी ने 2009 में दो बार हैट्रिक ली थी। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम दर्ज है। उन्होंने 2008, 2011 और 2013 में हैट्रिक ली थी।
Image Credit : ANI

चहल की घातक गेंदबाजी ने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश को भी दीवाना बना दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चहल की तारीफ की।

Image Credit : MAHWASH INSTA STORY

बता दें कि, धनश्री से तलाक के बाद से ही भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों इन्हें आईपीएल में भी साथ देखा गया था। 

Image Credit : rj.mahvash Instagram
34 वर्षीय गेंदबाज चहल ने इस मुकाबले में अपनी फिरकी का जाल बिछाया और चेन्नई के बल्लेबाजों को फंसा लिया। 
Image Credit : IPL/BCCI

उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी को अपना शिकार बनाया। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ वह पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए।

Image Credit : IPL/BCCI

Q की भीड़ में छिपा है O, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now