बेंगलुरु की जीत के बाद विराट कोहली ने इस तरह मनाया जश्न, 'गुरु' के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अमर उजाला

Mon, 28 April 2025

Image Credit : ANI

क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली की शतकीय साझेदारी के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। 

Image Credit : ANI

वहीं, यह उनकी घर से बाहर लगातार छठी जीत है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। 

Image Credit : ANI

जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।
Image Credit : ANI

This browser does not support the video element.

मुकाबले के बाद किंग कोहली ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो आरसीबी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया।

Video Credit :
सलामी बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली के लिए मुसीबत साबित हुए। उन्होंने 47 गेंदों में चार चौके की मदद से 51 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सत्र का छठा और अपने करियर का 61वां अर्धशतक इस मुकाबले में पूरा किया। 
Image Credit : ANI

इसी के साथ विराट किसी एक टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। दिल्ली के खिलाफ कोहली ने 1130 रन बनाए हैं। 

Image Credit : ANI

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, इस विशेष सूची में हुए शामिल

ANI
Read Now