अमर उजाला
Fri, 11 April 2025
चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर 43 साल के धोनी को कप्तान नियुक्त किया है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद माही को कप्तान बनाया गया है।
आइए हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें किसी कारणवश या जबरदस्ती बीच सीजन उनसे कप्तानी छीनी गई हो...
केकेआर को दो बार ट्रॉफी जिता चुके गंभीर 2018 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, दिल्ली के खराब प्रदर्शन के बाद उनसे बीच सत्र में कप्तानी छीनी गई और श्रेयस अय्यर को सौंपी गई
कार्तिक 2018 में केकेआर के कप्तान बने और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। 2019 में टीम पांचवें स्थान पर रही। हालांकि, 2020 में खराब शुरुआत के बाद उनसे कप्तानी छीनी गई थी और बीच सत्र में इयोन मॉर्गन को सौंपी गई
2022 में धोनी ने जडेजा को सीएसके की कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बीच सीजन जडेजा से कप्तानी छीन ली गई और वापस धोनी कप्तान बने। तब जडेजा ने फ्रेंचाइजी छोड़नी भी चाही, लेकिन धोनी ने उन्हें रोक लिया
2013 में रिकी पोंटिंग मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए। सचिन तेंदुलकर की जगह वह कप्तान बने। हालांकि, खराब प्रदर्शन के बाद बीच सीजन उन्होंने कप्तानी छोड़ी और रोहित कप्तान बने। उस साल पहली बार एमआई की टीम चैंपियन बनी थी
IPL 2025: अब तक इन तीन खिलाड़ियों के नाम रहा विकेट मेडन ओवर, लिस्ट में दो भारतीय