अमर उजाला
Fri, 1 November 2024
31 अक्तूबर 2024 को सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए
कोहली, धोनी, हार्दिक, बुमराह, हेड और सुनील नरेन जैसे कई खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। वहीं कई स्टार खिलाड़ी रिलीज भी हुए
इस साल तीन खिलाड़ियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि में रिटेन किया गया है। वहीं, कई खिलाड़ियों की रिटेंशन राशि 18 करोड़ रुपये है
आइए देखें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले टॉप 10 सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ियों में कौन-कौन हैं...
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है
टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद रवींद्र जडेजा को CSK ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को आईपीएल 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है
आरसीबी ने विराट कोहली को आईपीएल 2025 के लिए 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। वह अगले सीजन कप्तानी भी कर सकते हैं
सनराइजर्स ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो कि आईपीएल रिटेंशन इतिहास का सबसे महंगा रिटेंशन है
आईपीएल 2025 में इन 5 टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, देखें लिस्ट