अमर उजाला
Sun, 1 June 2025
इस मैच में रोहित शर्मा बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह आगामी टी20 मैच में 550 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने से महज तीन कदम दूर हैं। फिलहाल रोहित के नाम इस प्रारूप में 452 मैचों में 547 छक्के दर्ज हैं।
पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें नन्हे प्रशंसकों के साथ मस्ती करते देखा जा रहा है।
This browser does not support the video element.
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक प्रशंसक रोहित से पूछता है कि 'आपको कैसे आउट किया जा सकता है?' जवाब में हिटमैन ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'वो तो नहीं हो सकता।'
'इंग्लैंड का दौरा गिल के लिए कड़ी परीक्षा', बोले सबा करीम