अमर उजाला
Wed, 28 May 2025
मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराकर क्वालिफाई-1 में अपनी जगह पक्की कर ली
अंक तालिका में पंजाब शीर्ष स्थान पर रही, जबकि आरसीबी दूसरे, गुजरात तीसरे और मुंबई चौथे स्थान पर रही
पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुल्लांपुर में 29 और 30 मई को, जबकि दूसरा क्वालिफायर 1 जून को और फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा
मंगलवार को इकाना में आरसीबी ने लखनऊ पर जीत में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। टीम ने अपना सबसे बड़ा लक्ष्य तो हासिल किया ही
साथ में यह टीम सात में से सात अवे मैच (घर से बाहर) जीतने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई। इससे पहले KKR और MI दोनों ने 2012 में आठ में से सात अवे मैच जीते थे। आइए सभी रिकॉर्ड्स देखते हैं...
7 में से 7 - 2025 में आरसीबी
8 में से 7 - 2012 में केकेआर
8 में से 7 - 2012 में एमआई
आईपीएल के सबसे महंगे स्पेल
ओरुर्के रनचेज में सबसे महंगे रहे हैं। बाकी सभी ने पहले गेंदबाजी करते हुए उतने रन दिए, जबकि रुर्के ने डिफेंड करते हुए इतने रन खर्च किए। उन्होंने 2023 में अहमदाबाद में केकेआर के खिलाफ यश दयाल (तब गुजरात टाइटंस में) के 0/69 के स्पेल को पीछे छोड़ दिया है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टी20 में 200 से अधिक रन का यह दूसरा सफल पीछा है। इससे पहले एसआरएच ने 19 मई को मेजबान टीम के खिलाफ 206 रन बनाए थे।
इस सत्र में आरसीबी के लिए पांचवें या उससे नीचे के क्रम के बल्लेबाजों ने पांच बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। यह एक संस्करण में उनके लिए सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2014 में चार बार ऐसा हुआ था।
2014 में एबी डिविलियर्स और युवराज सिंह ने दो-दो बार ऐसा किया था, जबकि इस वर्ष पांचों बार अलग-अलग बल्लेबाजों ने ऐसा किया है। इनमें टिम डेविड, लियम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा शामिल हैं।
जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच 107 रन की साझेदारी आरसीबी के लिए पांचवें या उससे निचले क्रम पर रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने 2016 के क्वालिफायर-1 में गुजरात लायंस के खिलाफ एबी डिविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला के बीच 91 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा।
यह दूसरी बार है जब दोनों टीमों के नामित विकेटकीपरों ने एक आईपीएल मैच में 200 से ज्यादा रन (एग्रीगेट) बनाए हैं। इससे पहले 2021 में वानखेड़े में आरआर और पीबीकेएस के बीच मैच में दोनों टीमों के विकेटकीपर ने मिलकर 210 रन बनाए थे। तब केएल राहुल ने 91 और संजू सैमसन ने 119 रन की पारी खेली थी
यह तीसरी बार है जब आरसीबी लीग चरण में शीर्ष दो में रही है। इससे पहले 2011 और 2016 में भी टीम लीग राउंड में शीर्ष दो में रही थी। तब टीम उपविजेता रही थी।
तस्वीर में छिपी है मुर्गी, 9 सेकेंड में खोजकर दिखाएं