IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने पार्थिव पटेल को बल्लेबाजी और सहायक कोच नियुक्त किया

अमर उजाला

Wed, 13 November 2024

Image Credit : IPL/BCCI

गुजरात टाइटंस ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए बल्लेबाजी और सहायक कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Image Credit : IPL/BCCI

पार्थिव मुख्य कोच आशीष नेहरा के नेतृत्व वाले सहयोगी स्टाफ में दोहरी भूमिका निभाएंगे।

Image Credit : IPL/BCCI

फ्रेंचाइजी ने जारी बयान में कहा, 'गुजरात टाइटन्स को अपने नए सहायक और बल्लेबाजी कोच के रूप में पार्थिव पटेल की नियुक्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'

Image Credit : IPL/BCCI

फ्रेंचाइजी ने कहा, 'यह पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अपने 17 साल के शानदार करियर का अनुभव टीम के साथ जोड़ेगा।'

Image Credit : IPL/BCCI

बयान में कहा गया है, 'टाइटंस आईपीएल के आगामी सत्र के लिए तैयारी कर रहा है और ऐसे में पार्थिव की बल्लेबाजी तकनीक और रणनीति तैयार करने की क्षमता खिलाड़ियों के कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।'

Image Credit : IPL/BCCI

पार्थिव ने 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। यह पहला अवसर होगा जबकि वह आईपीएल में कोच की भूमिका निभाएंगे। वह पिछले तीन सत्रों से मुंबई इंडियंस के लिए टैलेंट स्काउट के रूप में काम कर रहे थे।

Image Credit : IPL/BCCI

वह आईएलटी20 के पहले सत्र में एमआई अमीरात के बल्लेबाजी कोच भी रहे।

Image Credit : IPL/BCCI

तस्वीर में छिपा है चूहा, सिर्फ जीनियस ही 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं

Adobe Stock
Read Now