गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक हुए शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता के दीवाने, कही ये बात

अमर उजाला

Mon, 5 May 2025

Image Credit : ANI
गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि कुछ नेतृत्व का भार कुछ खिलाड़ियों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है लेकिन शुभमन गिल ने गुजरात के कप्तान के रूप में अपनी भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया है।
Image Credit : ANI

गिल पिछले साल टाइटंस के पूर्णकालिक कप्तान बने थे। उन्होंने इस सत्र में 10 मैचों में 51.66 की औसत और 162 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ पांच अर्धशतक के साथ 465 रन बनाये है।

Image Credit : ANI

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर सोलंकी ने वानखेड़े स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान मीडिया से कहा, जहां तक नेतृत्व का सवाल है वह वास्तव में कप्तानी की भूमिका में ढल गए हैं।

Image Credit : ANI

उन्होंने कहा, जब आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो शुभमन जैसा प्रतिभाशाली, असाधारण बल्लेबाज होता है, तो कभी-कभी आपको इस बात की चिंता हो सकती है कि नेतृत्व का कही नकारात्मक असर तो नहीं पड़ेगा।
Image Credit : IPL/BCCI

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि ऐसा हुआ है। आप कभी-कभी देखते हैं कि लोग इस तरह की जिम्मेदारी वाली भूमिकाओं में कामयाब होते हैं और शुभमन निश्चित रूप से ऐसे ही रहे हैं।
Image Credit : IPL/BCCI
आईपीएल तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद टाइटंस के लिए गिल को पारी का आगाज करते हुए अपने  बाएं हाथ के जोडीदार बी साई सुदर्शन का शानदार साथ मिला है।
Image Credit : IPL/BCCI
सुदर्शन ने इस सत्र में 10 मैचों में 50.40 की औसत और 154.12 की स्ट्राइक रेट के साथ पांच अर्धशतकों के साथ 504 रन बनाए है।
Image Credit : IPL/BCCI

सोलंकी ने कहा, आप उनकी कमाल की साझेदारी का श्रेय केवल उनकी कड़ी मेहनत को दे सकते हैं।

Image Credit : ANI

मौजूदा आईपीएल सीजन पावरप्ले में दिल्ली ने गंवाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

IPL/BCCI
Read Now