अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
सोमवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज की। एमआई ने केकेआर को आठ विकेट से हरा दिया
केकेआर की टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। जवाब में मुंबई ने 12.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
मुंबई की जीत के हीरो रहे डेब्यूटांट अश्विनी कुमार। इस 23 वर्षीय गेदबाज ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में 24 रन देकर चार विकेट झटके।
इनमें रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल के विकेट शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने डिकॉक का बेहतरीन कैच भी लपका
उन्होंने कहा- जीत कर अच्छा लगा और यह अहसास संतोषजनक है। हमने इसे एक समूह के रूप में किया और हर किसी ने इसमें योगदान दिया।
पांड्या ने कहा- हम जिन खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, उसको लेकर हम क्लीयर हैं।
पांड्या ने कहा- इस विकेट से थोड़ी ज्यादा मदद मिली और हमें लगा कि अश्विनी जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, उन्हें खेलने का मौका दिया जा सकता है।'
पांड्या ने कहा- सबसे पहले मैं स्काउट्स को धन्यवाद देना चाहूंगा, यह सब स्काउट्स के कारण है। सभी एमआई स्काउट्स ने सभी जगहों पर जाकर इन बच्चों को चुना है।
पांड्या ने कहा- हमने एक अभ्यास मैच खेला और ऐसा लग रहा था कि उनके पास वह एंगल और लेट स्विंग है। अश्विनी का एक्शन अलग था और साथ ही वह लेफ्टी हैं।
पांड्या ने कहा- जिस तरह से उन्होंने रसेल का विकेट लिया वह बहुत महत्वपूर्ण विकेट था। उन्होंने क्विंटन के उस कैच के साथ बेहतरीन शुरुआत की।
पांड्या ने कहा- एक तेज गेंदबाज को इतना ऊंचा कूदते हुए देखना बहुत अच्छा था।' अब मुंबई का अगला मैच चार अप्रैल को लखनऊ से इकाना स्टेडियम में है
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बनी MI