SRH के लिए डेब्यू करते ही ईशान किशन ने जड़ा शतक, इस तरह मनाया जश्न; तस्वीरें
अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
Image Credit : PTI
आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रविवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Image Credit : PTI
इस मैच में हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महज 45 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक बनाया।
Image Credit : PTI
ईशान का हैदराबाद के साथ यह पहला ही सीजन है और उन्होंने पहले मैच में शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित कर दी है। यह आईपीएल 2025 का पहला शतक भी है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के 18वें सीजन के दूसरे ही मैच में शतक लगा है।
Image Credit : PTI
ईशान किशन ने इसी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
Image Credit : PTI
बाएं के बल्लेबाज ने 45 गेंदों में शतक जड़ा। इस मामले शीर्ष पर ट्रेविस हेड हैं। उन्होंने पिछले सत्र में आरसीबी के खिलाफ 39 गेंदों में शतक लगाया था। दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 43 गेंदों में शतक जड़ा था।
Image Credit : PTI
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान पहली बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।
Image Credit : PTI
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Image Credit : PTI
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL का पांचवां सबसे बड़ा पावरप्ले का स्कोर