कोलकाता ने बनाया पावरप्ले का अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर

अमर उजाला

Tue, 8 April 2025

Image Credit : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला खेला गया।
Image Credit : IPL/BCCI

इस मैच में लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 238 रन का स्कोर बनाया। यह उनका पहली पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

Image Credit :

239 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने पावरप्ले में धमाकेदार प्रदर्शन किया और एक विकेट खोकर 90 रन झटके।
Image Credit : IPL/BCCI

यह केकेआर का पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 105/0 का स्कोर शुरुआती छह ओवर में बनाया था।

Image Credit : IPL/BCCI

केकेआर के पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर

स्कोर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
105/0 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बेंगलुरु 2017
90/1 लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) कोलकाता 2025
88/1 दिल्ली कैपिटल्स (DC) विशाखापत्तनम 2024
85/0 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बेंगलुरु 2024

Image Credit : IPL/BCCI

कोलकाता ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मार्श और पूरन की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। 

Image Credit : IPL/BCCI
मार्श ने 48 गेंदों पर 81 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 47 रन बनाए। लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पूरन 36 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। 
Image Credit : ANI

आईपीएल में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने निकोलस पूरन

ANI
Read Now