हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ ने पावरप्ले में बनाया अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर

अमर उजाला

Thu, 27 March 2025

Image Credit : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जा रहा है। 
Image Credit : IPL/BCCI

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 191 रन का लक्ष्य तैयार किया। उनके लिए ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। लखनऊ के लिए शार्दुल के अलावा आवेश, दिग्वेश, बिश्नोई और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

Image Credit : IPL/BCCI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने पावरप्ले में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया।
Image Credit : IPL/BCCI

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में नजर आए। दोनों ने 77/1 का स्कोर बनाया।

Image Credit : IPL/BCCI
इससे पहले लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल 2023 में पावरप्ले में एक विकेट खोकर 80 रन बनाए थे।
Image Credit : IPL/BCCI

पूरन ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 10वां पचाया है जबकि इस सत्र का दूसरा है।

Image Credit : IPL/BCCI

मुकाबले की शुरुआत से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अपने घर में मुकाबला खेल रही हैदराबाद 300 से ज्यादा का स्कोर तैयार कर सकती है। हालांकि, लखनऊ के घातक गेंदबाजों ने उन्हें 200 का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया। 
Image Credit : IPL/BCCI

लखनऊ के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने 32, हेनरिक क्लासेन ने 26, अनिकेत वर्मा ने 36, पैट कमिंस ने 18, अभिनव मनोहर ने दो और मोहम्म शमी ने एक रन बनाया। वहीं, हर्षल पटेल और सिमरजीत सिंह 12 और तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
Image Credit : IPL/BCCI

'रिजवान जैसा कुछ करूंगा तो...', ईशान किशन ने पाकिस्तानी विकेटकीपर पर कसा तंज

ANI
Read Now