IPL Auction: स्टार्क से सुंदर तक....इन स्टार खिलाड़ियों की कीमत में हुई कटौती, देखें

अमर उजाला

Tue, 26 November 2024

Image Credit : BCCI
आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में हुई मेगा नीलामी सोमवार की रात समाप्त हो गई। यह नीलामी दो दिनों तक चली जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें बनाईं।
Image Credit : BCCI/IPL
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। 
Image Credit : IPL
पंत के अलावा श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ और वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल 18-18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स की टीम में गए।
Image Credit : IPL/BCCI
इनके अलावा कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें कुछ मेगा नीलामी में बिके जरूर, लेकिन उनकी कीमत में कटौती देखने को मिली।
Image Credit : IPL
इनमें पहला नाम मिचेल स्टार्क का है। आईपीएल 2024 में 24.75 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर बिकने वाले स्टार्क को इस बार सिर्फ 11.75 करोड़ ही मिले। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा।
Image Credit : PTI
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन की कीमत में भी कटौती हुई। उन्हें सीएसके ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले संस्करण में पंजाब ने उन्हें 18.75 करोड़ में टीम में शामिल किया था।
Image Credit : IPL/BCCI
ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। आरसीबी का यह स्टार अब पंजाब के लिए खेलता दिखेगा। उन्हें पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि उनकी पिछली कीमत 11 करोड़ थी।
Image Credit : IPL
पिछले संस्करण में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले टिम डेविड अब आरसीबी में शामिल हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें महज तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। उनकी पिछली कीमत 8.25 करोड़ थी।
Image Credit : instagram @stephkershaw
भारत के अनकैप्ड बल्लेबाज समीर रिजवी की कीमत में भी कटौती देखने को मिली। पिछले सीजन 8.4 करोड़ में बिकने वाले रिजवी को इस बार सिर्फ 95 लाख रुपये ही मिले। अब वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।
Image Credit : IPL/BCCI
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 8.75 करोड़ में खरीदा था।
Image Credit : BCCI
फाफ डुप्लेसिस की कीमत में भी कटौती हुई है। मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। पिछली बार वह सात करोड़ रुपये में आरसीबी का हिस्सा बने थे।
Image Credit : IPL

अर्जुन की तरह तेज हैं नजरें, तो तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक हाथी

Adobe Stock
Read Now