अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन बनाए थे।
जवाब में मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर प्रशंसकों को चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था।
43 गेंदों के शेष रहते मुंबई ने जीत हासिल कर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है। दो अंक और 0.309 के नेट रन रेट के साथ मुंबई छठे पायदान पर पहुंच गई जबकि केकेआर 10वें स्थान पर लुढ़क गई।
उनके खाते में दो अंक जरूर हैं लेकिन केकेआर का नेट रन रेट -1.428 हो गया। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर फिलहाल आरसीबी है जिसने अपने दोनों मैचों में जीत के साथ चार अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट भी +2.266 का है।
टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने सूर्यकुमार यादव, आठ हजार रन भी पूरे किए