पावरप्ले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, वॉर्नर को पीछे छोड़ा

अमर उजाला

Sun, 27 April 2025

Image Credit : ANI
आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया।
Image Credit : अमर उजाला।

इस मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Image Credit : ANI

उन्होंने लखनऊ के खिलाफ भले ही 12 रन बनाए लेकिन दो छक्के लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
Image Credit : instagram-mumbai Indians

हिटमैन आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

Image Credit : PTI

उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने पावरप्ले में 105 छक्के लगाए हैं।
Image Credit : ANI
रोहित शर्मा के पावरप्ले में अब 107 छक्के हो गए हैं। शीर्ष पर इस मामले में क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 143 छक्के लगाए हैं।
Image Credit : ANI

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के

143 - क्रिस गेल
107 - रोहित शर्मा
105 - डेविड वार्नर
82 - क्विंटन डिकॉक

Image Credit :

मुंबई इंडियंस ने रियान रिक्लेटन और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा है। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई ने रिक्लेटन और सूर्यकुमार की पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। 

Image Credit : ANI

मुंबई के लिए रियान रिक्लेटन ने 32 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन और सूर्यकुमार ने 28 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। 

Image Credit : ANI

IPL: 'नीलामी में खिलाड़ियों के चयन के पीछे धोनी का हाथ नहीं', सुरेश रैना ने किया माही का बचाव

PTI
Read Now