अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
मुंबई की टीम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बन गई है। यह मुंबई का 288वां टी20 मुकाबला है और उसने इस मामले में समरसेट को पीछे छोड़ दिया है जिसने टी20 क्रिकेट के इतिहास में 287 मुकाबले खेले हैं।
मुंबई की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उसने पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई ने अपने सभी पांचों खिताब जीते हैं।
हालांकि, अब टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। हार्दिक को आईपीएल 2024 में मुंबई की कप्तानी सौंपी गई थी।
हार्दिक की अगुआई में पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी। इस सीजन भी उसका प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है और टीम ने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है।
| टीम | कुल मैच |
|---|---|
| मुंबई इंडियंस | 288* |
| समरसेट | 287 |
| हैम्पशायर | 280 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 272 |
| सरे | 272 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 257 |
सबसे कम पारियों में 13000 टी20 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने कोहली