मुंबई ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ दूसरा सबसे तेज 100+ रन चेज किए

अमर उजाला

Tue, 1 April 2025

Image Credit : ANI

सोमवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज की। एमआई ने केकेआर को आठ विकेट से हरा दिया

Image Credit : IPL/BCCI

केकेआर की टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। जवाब में मुंबई ने 12.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया

Image Credit : ANI

यह आईपीएल में 100+ रन को चेज करते हुए ओवर के लिहाज से मुंबई का दूसरा सबसे तेज चेज है। 

Image Credit : ANI

पहले नंबर पर 2020 में एमआई का सीएसके के खिलाफ 115 रन के लक्ष्य को 12.2 ओवर में चेज करने का रिकॉर्ड है

Image Credit : IPL/BCCI

अब मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए और 100+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा सबसे तेज चेज किया

Image Credit : IPL/BCCI

इस मामले में तीसरे नंबर पर मुंबई का सीएसके के खिलाफ 2008 में बनाया गया रिकॉर्ड है। तब मुंबई ने 157 रन के लक्ष्य को 13.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल किया था। मुंबई ने 17 साल पुराने अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ा

Image Credit : IPL/BCCI

MI द्वारा आईपीएल में ओवर के
लिहाज से सबसे तेज 100+ रन चेज

ओवर खिलाफ स्थान साल
12.2 CSK शारजाह 2020
12.5 KKR मुंबई 2025
13.5 CSK मुंबई 2008
13.5 SRH मुंबई 2015
14.2 DC दुबई 2020

Image Credit : ANI

IPL: मुंबई इंडियंस ने अश्विनी और पुथुर को कैसे ढूंढा? हार्दिक पांड्या ने बताई पूरी कहानी

ANI
Read Now