आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में दिखा किंग खान का जलवा, रिंकू-कोहली के साथ थिरके

अमर उजाला

Sat, 22 March 2025

Image Credit : ANI

आईपीएल 2025 के रंगारंग आगाज शनिवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर हो गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल, अभिनेत्री दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपनी प्रस्तुति से जलवा बिखेरा

Image Credit : ANI

बॉलीवुड के किंग खान और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिका शाहरुख खान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कोलकाता के रिंकू सिंह के साथ डांस कर समारोह में मजा बांध दिया

Image Credit : PTI

आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह की शुरुआत शाहरुख खान के साथ हुई जिन्होंने मंच पर संबोधन दिया। मारोह में सबसे पहले बॉलीवुड की गायिका श्रेया घोषाल ने प्रस्तुति पेश की। श्रेया इस दौरान ईडेन गार्डेंस पर फैंस का दिल जीतने में सफल रहीं

Image Credit : ANI

श्रेया की प्रस्तुति के बाद मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी आईं। दिशा पाटनी की प्रस्तुति समाप्त होने के बाद मंच पर पंजाबी गायक करण औजला आए। करण ने जैसे ही 'हुस्न तेरा तौबा-तौबा' गाया दर्शक झूम उठे। करण के साथ मंच पर दिशा पाटनी भी मौजूद रहीं और उनकी धुन पर थिरकती नजर आईं

Image Credit : PTI

शाहरुख ने रिंकू से उनके गाने पर डांस करने की मांग की। रिंकू और शाहरुख ने 'लुट-पुट गया' गाने पर डांस किया और इस दौरान कोहली भी बगल में खड़े रहे। किंग खान यहीं नहीं रुके और उन्होंने कोहली से भी डांस करने कहा। शाहरुख के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर विराट कोहली थिरके

Image Credit : ANI

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने इस दौरान विराट कोहली को आईपीएल के 18 सीजन पूरे होने पर एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उद्घाटन समारोह के अंत में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ट्रॉफी लेकर मंच पर आए

Image Credit : ANI

आईपीएल के 18वें सीजन के मौके पर केक काटा गया और आतिशबाजी के साथ आईपीएल 2025 की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के अंत में राष्टगान हुआ

Image Credit : PTI

तस्वीर में छिपा है भेड़िया, क्या आप 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now