प्रियांश की शतकीय पारी से प्रभावित हुईं प्रीति जिंटा, कही दिल की बात

अमर उजाला

Thu, 10 April 2025

Image Credit : @realpreityzinta

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 39 गेंदों पर शतक लगाया। 

Image Credit : IPL/BCCI

प्रियांश इसके साथ ही आईपीए इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

Image Credit : IPL/BCCI

प्रियांश ने इस मामले में सनराइडर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड की बराबरी कर ली है जिन्होंने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इतने ही गेंदों पर शतक लगाया था।
Image Credit : IPL/BCCI
उनके दमदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल की बात लिखी।
Image Credit : @realpreityzinta

उन्होंने कहा- मैं 24 वर्षीय प्रियांश आर्य से हमारे कुछ अन्य युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ दिन पहले मिली थी। वह शांत, शर्मीला और विनम्र था और पूरी शाम उसने एक शब्द भी नहीं बोला। 

Image Credit : @realpreityzinta

प्रीति ने आगे कहा- कल रात मैं मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब बनाम चेन्नई मैच के दौरान उनसे फिर मिली। इस बार उसकी प्रतिभा खुलकर सामने आई और उसकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने न केवल मुझे बल्कि पूरे भारत को चौंका दिया, क्योंकि उसने 42 गेंदों पर 103 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।
Image Credit : IPL/BCCI
उन्होंने आगे कहा- प्रियांश आर्या मुझे आप पर गर्व है। आप इस बात का एक शानदार उदाहरण हैं कि कैसे काम शब्दों से ज्यादा जोरदार होते हैं।
Image Credit : IPL/BCCI

प्रियांश आर्या का बल्ला चेन्नई के खिलाफ जमकर गरजा। उन्होंने महज 39 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। 

Image Credit : IPL/BCCI

वह 42 गेंदों में 103 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। 
Image Credit : IPL/BCCI

तस्वीर में छिपा है M, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाइए

अमर उजाला
Read Now