‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’, आईपीएल मैच में बी प्राक का सेना को सलाम

अमर उजाला

Thu, 8 May 2025

Image Credit : PTI
धर्मशाला में गुरुवार को आईपीएल 2025 का 59वां मैच खेला गया। 
Image Credit : PTI

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को सुरक्षा कारणों से बीच में रोक दिया गया और कुछ समय बाद रद्द कर दिया गया।

Image Credit : PTI

इस मुकाबले से पहले मशहूर सिंगर और संगीतकार बी प्राक ने अपनी परफॉर्मेंस से भारतीय सशस्त्र बलों को एक खास ट्रिब्यूट दिया।
Image Credit : PTI

बी प्राक ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरूआत केसरी फिल्म के अपने सुपरहिट देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी’ से की।

Image Credit : IPL/BCCI
मैच से पहले बी प्राक ने अपने दमदार पर फॉर्मेंस से समा बांध दिया। भारतीय सेना के द्वारा किए ऑपरेशन सिंदूर को ट्रिब्यूट देते हुए बी प्राक ने कई देशभक्ति के गीत गाए और सेना के शौर्य को सलाम किया। 
Image Credit : IPL/BCCI

बी प्राक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से मैच देखने आए फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया और उनका मजा दो गुना हो गया। 
Image Credit : IPL/BCCI

इस दौरान करीब 20 मिनट की परफॉर्मेंस में बी प्राक ने अपने कई सुपरहिट गाने गाए। इस दौरान फैंस उनके सॉन्ग पर खूब एंजॉय करते हुए दिखे।

Image Credit : PTI

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद बी प्राक की यह परफॉर्मेंस सेना को ट्रिब्यूट था।

Image Credit : IPL/BCCI

तस्वीर में छिपी है गिलहरी, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

adobe
Read Now