IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, दर्ज की बड़ी उपलब्धि

अमर उजाला

Mon, 2 June 2025

Image Credit : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया।
Image Credit : PTI

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और पांच चौके व आठ छक्के की मदद से 87* रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया।

Image Credit : PTI

अय्यर ने इसी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, दाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम अब एक सत्र में 39 छक्के दर्ज हो गए हैं। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं।

Image Credit : PTI
लखनऊ के निकोलस पूरन फिलहाल आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 40 छक्के लगाए हैं।
Image Credit : PTI

अय्यर ने विराट कोहली पीछे छोड़ दिया। दरअसल, किंग कोहली ने 2016 में आरसीबी के कप्तान रहते हुए एक सत्र में 38 छक्के लगाए थे। 

Image Credit : PTI
अय्यर की नजर फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड पर होगी। अभिषे के नाम एक सत्र में 42 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। अय्यर इस उपलब्धि से महज चार कदम दूर हैं।
Image Credit : PTI

तस्वीर में छिपा है सांप, 10 सेकेंड में खोजने का है चैलेंज

Adobe
Read Now