प्रभसिमरन सिंह बने लखनऊ में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज, नरेन को पीछे छोड़ा

अमर उजाला

Tue, 1 April 2025

Image Credit : PTI
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर सत्र की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबानों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से उन्हें अपने घर में हार का सामना करना पड़ा।
Image Credit : PTI

इस मैच में पंजाब किंग्स के स्टार सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Image Credit : PTI

उन्होंने महज 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image Credit : PTI

प्रभसिमरन लखनऊ में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सुनील नरेन को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 27 गेंदों में इस मैदान पर अर्धशतक जड़ा था।
Image Credit : PTI

लखनऊ में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज
प्रभसिमरन सिंह

खिलाड़ी गेंदें टीम
प्रभसिमरन सिंह 23 पंजाब किंग्स
सुनील नरेन 27 कोलकाता नाइट राइडर्स 
संजू सैमसन 28 राजस्थान रॉयल्स 
काइल मायर्स 28 लखनऊ सुपर जाएंट्स

Image Credit : PTI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे।

Image Credit : PTI

RCB vs GT मैच से पहले दिखा विराट-सिराज का याराना, वीडियो

GT-X (Videograb)
Read Now